पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार
आजमगढ़ : सिधारी थाने की पुलिस ने मुुुुखबिर की सूचना पर कार से जा रहे दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। अपराधियों के पास से कट्टा, कारतूस, चोरी की मोबाइल, बाइक, कार व लगभग दो लाख रुपये बरामद किया है।
आगामी लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिह द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपराध व अपराधियो पर अंकुश लगाने, वांछित अभियुक्तो, वारण्टी, अवैध शराब, अवैध शस्त्र की बरामदगी व गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर कमलेश बहादुर के कुशल निर्देशन में आज गुरूवार को प्रभारी निरीक्षक सिधारी अनिल कुमार सिंह मय हमराह के साथ थाना क्षेत्र में वांछितो की तलाश में थे तभी प्रभारी सर्विलास कमलनयन दुबे मय टीम के मौके पर पहुँचें। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि कुछ बदमाश चोरी की गाड़ी से नरौली तिराहे के रास्ते कही जा रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रभारी निरीक्षक सिधारी मय हमराह व प्रभारी सर्विलास मय टीम के साथ नरौली तिराहे पर पहुँचकर चेकिंग करने लगे तभी मुखबिर द्वारा बतायी गयी गाड़ी सामने से आते हुए दिखाई दी। पुलिस टीम द्वारा आवश्यत बल प्रयोग कर गाड़ी सवार अभियुक्त धीरेन्द्र पाठक पुत्र विरेन्द्र पाठक व पवन पाठक पुत्र विरेन्द्र पाठक निवासी अमारी थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ को गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाशों के पास से दो अदद नाजायज कट्टा 315 बोर व 03 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, 03 अदद मोबाइल, 01 अदद मोटरसाइकिल अपाची, एक अदद अल्टो कार व 02 लाख 33 हजार रूपये बरामद किया गया। जिसके सम्बन्ध में स्थानीय थाना सिधारी पर संबंधित धारा पंजीकृत कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय चालान किया गया।



No comments