सपा नेता के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा
आजमगढ़ : समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान द्वारा जयाप्रदा के खिलाफ अभद्र बयान जगह-जगह लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इसी क्रम में जिले में बुधवार को आक्रोशित भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने दीनदयाल चौराहे पर आजम खान का फुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा की अलका सिंह ने कहा कि आजम खान द्वारा जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी देश की मातृशक्ति का अपमान है। सपा व बसपा के मुखिया इस बयान के बाद भी चुप्पी साधे हैं जिसका महिला मोर्चा व नारी शक्ति घोर निंदा करती है। उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं से चुनाव लड़ने का अधिकार छीन लेना चाहिए। इस मौके पर कुसुमलता बौद्ध, बबिता जसरासरिया, विभा बरनवाल, किरण कुमार, पूनम मौर्या आदि मौजूद थीं।


No comments