Breaking Reports

चोरी करने के बाद गैरेज में चोरों ने लगाई आग, लाखों का नुकसान



आजमगढ़ : शहर के ठंडी सड़क पर स्थित मोटर गैरेज का ताला तोड़ कर मंगलवार की रात में चोरों ने लाखों का सामान पार कर दिया और गैरज को आग के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर जब तक अग्निशमन दल के जवान मौके पर पहुंचते, तब तक गैरेज आग की भेंट चढ़ चुका था। 
   नगर कोतवाली के बद्दोपुर गांव निवासी राजेश यादव पुत्र स्व.रामप्रसाद यादव जीवन-यापन के लिए शहर के डंडी सड़क किनारे टीन शेड डाल कर मोटर गैरेज खोल रखा है। मंगलवार की शाम को ताला बंद कर वह घर चला गया था। इस बीच रात लगभग 11 बजे उसे गैरेज में आग लगने की जानकारी हुई।
भागा हुआ वह गैरेज पर पहुंचा, तो गैरेज धूं-धूं कर जल चुका था। मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। गैरेज मालिक के अनुसार गैरेज का ताला टूटा हुआ था। चोरों ने ताला तोड़ कर 45 हजार नकदी और लाखों का सामान चुराने के बाद आग लगा दिया। आग के चपेट में आने से आठ बैटरी, कीमती मोटर पार्टस सहित अन्य कागजात जल कर राख हो गए। इस संबंध में पीड़ित ने नगर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।


No comments