Breaking Reports

दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, शादी के बाद युवती को कर रहा ब्लैकमेल



आजमगढ़ : बरदह थाना क्षेत्र में एक युवक ने युवती को प्रेमजाल में फंसाकर उसे होटल में ले जाकर दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो बनाया। युवती की शादी हो जाने के बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। युवती ने तंग आकर युवक के खिलाफ थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
   मिली जानकारी के अनुसार बरदह क्षेत्र के एक गांव निवासी 30 वर्षीय युवती का पूर्व में गांव के ही निवासी एक युवक से प्रेम प्रपंच चल रहा था। युवती का आरोप है कि युवक ने अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के दौरान उसका अश्लील वीडियो बना लिया। अश्लील वीडियो बनाने के बाद वह उसका शारीरिक शोषण करने लगा। इधर उसकी शादी जौनपुर जिले में हो गयी। शादी के बाद भी वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। उसकी धमकी से आजीज आकर वह अपने मायके आ गयी। आठ अप्रैल को युवक उसे अपने साथ जौनपुर के एक होटल में ले गया और वहां ले जाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक के धमकी से तंग आकर युवती ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए उसके खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है और आरोपित युवक की तलाश कर रही है।


No comments