टावर से बैटरी चोरी करने वाले गैंग के सरगना समेत 3 गिरफ्तार
आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : कप्तानगंज थाना क्षेत्र में 5 जुलाई को संजय सिंह पुत्र कपिलदेव सिंह निवासी निरूद्दीनपुर थाना जीयनपुर ने लिखित सूचना दिया था कि इण्डस टावर कम्पनी से 23 बैट्री अज्ञात चोरों द्वारा चुरा ली गयी है। जिस पर थाना कप्तानगंज में सम्बन्धित धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
इस घटना को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक प्रो0 त्रिवेणी सिंह ने घटना में चोरी गयी बैटरी व अभियुक्तो की गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये थे। जिसके क्रम में रविवार को प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज विनोद कुमार को मुखबिर से उक्त आरोपियों के ठिकाने की सूचना मिली। प्रभारी निरीक्षक अपनी पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर कस्बा कप्तानगंज स्थित स्टेट बैंक आफ इण्डिया के पीछे से प्रातः 4.00 बजे आरोपी वंशबहादुर यादव उर्फ जितेन्द्र यादव पुत्र स्व0 दुर्गविजय निवासी एकडंगी थाना कप्तानगंज, सुमन्त राय उर्फ मोनू पुत्र दुर्गविजय राय निवासी पिडउत थाना घोसी जनपद मऊ व बृजभान यादव उर्फ विरजू पुत्र लालचन्द यादव निवासी कप्तानगंज को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की 16 बैटरी बरामद हुई तथा सुमन्त राय उर्फ मोनू के पास से एक तमन्चा व 2 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तार तीनों शातिर किस्म के अपराधी है जो टावरों से बैटरी चोरी करते है। बरामद बैटरी की कीमत लगभग दो लाख पचास हजार रूपये है।
![]() |
| बरामद की गई बैटरी |



No comments