Breaking Reports

यूपी की नयी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और बिहार के फागू चौहान बनाये गये



आजमगढ़ रिपोर्ट 
   केंद्र सरकार की सहमति से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 6 राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की है। इसमें सबसे बड़ा नाम आनंदीबेन पटेल का है जो अब मध्य प्रदेश नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल होंगी। जोकि राम नाईक की जगह लेंगी। 16 जनवरी 2018 को गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया था।


फागू चौहान होगें बिहार के नए राज्यपाल 
 फागू चौहान को बिहार के नए राज्यपाल बना गया है। उत्तर प्रदेश में उन्हें भारतीय जनता पार्टी के बड़े पिछड़े चेहरों में माना जाता है। वे उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में घोसी विधानसभा क्षेत्र से छह बार जीतने वाले एकमात्र विधायक हैं। फिलहाल वे वहीं से विधायक हैं। फागू चौहान मूलतः आजमगढ़ जिले के निवासी हैं।
  उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1985 में दलित मजदूर किसान पार्टी से की और पहली बार विधायक बने। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग पार्टी से कई विधान सभा चुनाव लड़ा और कई बार जीते। 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उन्होंने घोसी से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और अपने करीबी उम्मीदवार बीएसपी के अब्बास अंसारी को  हराया।


No comments