Breaking Reports

सड़क हादसे में युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया जाम



बृजभूषण रजक रिपोर्ट 
आजमगढ़ : जहानागंज थाना क्षेत्र के भगवतपुर निवासी 35 वर्षीय जगरूप राम पुत्र बरसाती राम बाइक से किसी रिश्तेदार के यहा जाने के लिए निकला। मेहनगर थाना क्षेत्र के कटहन पुलिया के पास चक्रपानपुर की तरफ से आ रही बाइक जगरूप की बाइक टकराई और युवक ट्रैक्टर के नीचे चला गया। ट्रैक्टर से कुचलकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के द्वारा पीजीआई चक्रपानपुर में इलाज के लिए लेकर पहुंचे। वहां पर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। ग्रामीण 3:30 बजे के करीब खरिहानी चक्रपानपुर मार्ग कटहन पुलिया के पास चक्का जाम कर दिया। ग्रामीण मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता की मांग कर रहे थे। वही मेंहनगर थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा के आश्वासन पर डेढ़ घंटा बाद जाम समाप्त हुआ। मृतक मजदूरी करके किसी तरह से अपने परिवार का जीवन यापन करता था। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। मृतक के 2 पुत्र व एक पुत्री है।


No comments