दोस्त ही निकला हत्यारा
आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : गम्भीरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अबूसईदपुर में 5 दिसम्बर 2018 को अज्ञात लाश टैम्पो नं0 UP50 CT 1151 में मिली थी, जिसके सम्बन्ध में चौकीदार के पिता दीपचन्द यादव पुत्र रामकेवल यादव ग्राम अबूसईदपुर थाना गम्भीरपुर के सूचना पर के आधार पर मु0अ0सं0 247 /18 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत हुआ था। विवेचना के क्रम में अज्ञात शव की शिनाख्त अनिल उर्फ बबलू पुत्र सुबेदार ग्राम सहेगड़ा थाना रानी की सराय के रुप में हुई।
साक्ष्य संकलन के क्रम में आरोपी दीपक सिंह उर्फ बबलू सिंह पुत्र रामनयन सिंह ग्राम रुदरी थाना रानी की सराय का नाम प्रकाश में आया। गुरूवार को प्रभारी निरीक्षक गंभीरपुर विजय प्रताप सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ सरकारी वाहन UP50 AG 0252 मय चालक रविन्द्रनाथ चौबे के मुहम्मदपुर बाजार में मौजूद थे कि मुखबिर की सूचना पर मुहम्मदपुर नदी पुलिया के पास कोहडौरा बाईपास थाना गम्भीरपुर से समय 05:30 बजे आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर किया गया। आरोपी के पास से मृतक अनिल उर्फ बबलू की मोबाइल Intel स्क्रीन टच बरामद हुआ। पूछताछ करने पर आरोपी दीपक सिंह ने बताया कि मृतक अनिल और मैं अच्छे दोस्त थे तथा हमेशा साथ में शराब पीते रहते थे। मैंने जबरजस्ती अनिल की मोबाइल ले लिया था तथा घटना के दिन भी हम दोनों फरीहा शराब की दूकान से शराब खरीदे वही पीये तथा फरीहा से जित्तूगंज वाले रास्ते से वापस आ रहे थे कि ग्राम अबसईदपुर के पास बची शराब पीते हुए हम दोनों में विवाद हो गया। हम दोनों रात में लड़ने लगे। मैने शराब के नशे में अनिल का गला जोर से दबा दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। उसके बाद मैं उसको वहीं छोड़कर वहाँ से फरार हो गया।


No comments