अपनी पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार
आजमगढ़ : 12 जून 2020 को राजेश कुमार पुत्र स्व0 पतिराम ग्राम मूर्खा थाना चन्दवक जनपद जौनपुर द्वारा लिखित तहरीर दी कि मेरी बहन शकुन्तला की शादी अरविन्द कुमार पुत्र सूबेदार निवासी मठबैजनाथपुर थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ से हुई थी। शादी के बाद अरविन्द द्वारा तरह-तरह का आरोप लगाकर शकुन्तला को मारता-पीटता व प्रताड़ित करता रहता था। मेरी बहन का गला दबाकर मार दिया है जिसके बारे में गाँव के सभी लोग बोल रहे है। इस सूचना पर स्थानीय थाने पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह ने उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए प्रभारी निरीक्षक रत्नेश कुमार सिंह को घटना का अनावरण करने तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर प्रभारी निरीक्षक रत्नेश कुमार सिंह व उनकी टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित फरार आरोपी अरविन्द को आज मंगलवार की सुबह लगभग 8.30 बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर तियरा मोड़ से गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।
No comments