छेड़खानी का विरोध करने वालों के हमलावरों पर लगेगा रासुका, एसओ निलंबित
आजमगढ़ : महारागंज थाना क्षेत्र के में छेड़खानी का विरोध पर दलित बस्ती पर हुए हमले में एसओ महाराजगंज अरविंद पांडेय को निलबिंत कर दिया गया है। 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं।
महाराजगंज थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर आयमा गांव में ट्यूबेल पर पानी लेने जा रही दलित बालिकाओं से छेड़खानी का विरोध करने पर समुदाय विशेष के लोगों ने बुधवार देर शाम को इकट्ठा होकर अनुसूचित बस्ती पर हमला दिया था। महिलाओं और बच्चों को भी लाठी-डंडे और धारदार हथियार से जमकर पीटा। लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए थे। गांव में पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात की गई थी। हमले के बाद नौ लोगों परवेज, फैजान, नूर आलम, सदरे आलम, हमीर, आरिफ, आसिफ, मेराज, सुहेल को नामजद और 10 अज्ञात पर एफआईआर की गई थी।
मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास पहुंचने पर उन्होंने मामले में कड़ी नाराजगी जताई है। सांप्रदायिक घटना को देखते हुए एसओ महराजगंज को निलंबित करने के निर्देश दिए थे। साथ ही आरोपियों पर रासुका लगाने को कहा था। जिसके तहत एसपी त्रिवेणी सिंह ने एसओ महाराजगंज अरविंद पांडेय को निलंबित कर दिया है। मामले में अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमेंं गठित की गई है। एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार लिया जाएगा।
No comments