Breaking Reports

धार्मिक अभद्रता एवं प्रधानमन्त्री के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार


आजमगढ़ : विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष हरिनरायण सिंह ने जहानागंज थाने पर उपस्थित होकर सरोज कुमार के खिलाफ हिन्दूओं के आस्था के साथ अभद्रता एवं प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अशोभनीय एवं अमर्यादित फेसबुक पर भद्दी टिप्पणी करने के सम्बन्ध में तहरीर दाखिल किया। दाखिल तहरीर के आधार पर स्थानीय थाने मुकदमा पंजीकृत किया गया। 

आज शनिवार को जहानागंज थाने की पुलिस उक्त मुकदमा से सम्बन्धित वाछिंत आरोपी सरोज कुमार पुत्र लालगती ग्राम बरहतीर जगदीशपुर थाना जहानागंज करीब 12.40 बजे दिन में उसके घर से गिरफ्तार किया है। 

पूछताछ में सरोज कुमार ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि तमाम फेसबुक पर बाबा भीमराव अम्बेडकर के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी आती रहती है इसलिए मैने भी इस तरह की टिप्पणी अपने फेसबुक से पोस्ट किया हूँ। मै यह काम जानबूझ कर किया हूँ।

No comments