NEET-2020 में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली आकांक्षा से सीएम योगी ने की मुलाकात
मुख्यमंत्री ने आकांक्षा सिंह की अंडर ग्रेजुएशन की पढ़ाई का खर्च, खाने और रहने की व्यवस्था प्रदेश सरकार द्वारा किए जाने की घोषणा की। उन्होंने आकांक्षा सिंह के घर तक जाने वाली सड़क को ठीक कराने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि आकांक्षा सिंह को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रखने के सम्बन्ध में ‘नीट’ को पत्र लिखा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों और बालिकाओं के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। आकांक्षा सिंह प्रदेश की सभी बालिकाओं के लिए रोल मॉडल हैं। इनकी सफलता उन परिवारों को भी सन्देश देती है, जो बालक-बालिकाओं में अन्तर करते हैं।
मुख्यमंत्री ने आकांक्षा सिंह के वायुसेना से रिटायर्ड पिता राजेन्द्र कुमार राव से पूर्वांचल के बच्चों को सेना में जाने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा। मुख्यमंत्री जी ने कु. आकांक्षा सिंह के माता-पिता को शॉल व भाई अमृतांश को टैबलेट प्रदान किया।

No comments