जिले में एलटी ग्रेड के 12 शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम ने ऑनलाइन वितरित किया
मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं लखनऊ से 05 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। इसी के साथ ही सीएम योगी द्वारा जनपद गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, मेरठ के नव नियुक्त सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) से संवाद किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक समाज का मार्ग दर्शक होता है, उसे अपने व्यक्तित्व के निर्माण में सुधार लाने की जरूरत है। नव नियुक्त शिक्षक अपनी पूरी ऊर्जा व क्षमता का उपयोग पढ़ाने में करें। ज्ञान असीमित है, अपने विषयों के पाठ्यक्रम पर निरन्तर कार्य करें और अपने अनुभवों को तकनीक से जोड़कर बच्चों को पढ़ायें, तभी आप एक सफल शिक्षक के रूप में जाने जायेंगे। आपका पढ़ाया हुआ विद्यार्थी किसी पद पर जायेगा, तो वह आपके सामने नतमस्तक होगा। इसी क्रम में जनपद में नव नियुक्त 12 सहायक अध्यापकों (एलटी ग्रेड) को प्रतिकात्मक रूप से नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


No comments