Breaking Reports

भूमि विवाद में भतीजे ने अपने चाचा को को उतारा मौत के घाट


आजमगढ़ : जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर शुक्रवार देर रात भतीजे ने ईट-पत्थरों से मारकर अपने वृद्ध चाचा की हत्या कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की छानबीन में जुटी है। 

 मिली जानकारी के मुताबिक जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बेरमा गांव निवासी रामबचन की दो पुत्रियां है, दोनों की शादी हो चुकी है। वे अपने पिता की सेवा के लिए कुछ वर्षो से मायके में ही रह रही है। आरोप है कि रामबचन के भतीजे तीर्थराज की नजर अपने चाचा की संपत्ति पर थी लेकिन बेटियों के मायके में रहने के कारण उसका प्लान फेल होता नजर आ रहा था। संपत्ति के लिए वह आये दिन अपने चाचा और उनकी बेटियों के साथ झगड़ा करता था। शुक्रवार की रात तीर्थराज घर पहुंचा तो दोनों पक्षो में इसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान भतीजे ने अन्य लोगों के साथ मिलकर अपने घर से चाचा के घर पर ईट-पत्थरों से हमला कर दिया। ईट-पत्थर के हमले में वृद्ध रामबचन घायल हो गया। हमले में घायल वृद्ध का ईलाज के दौरान रात में ही मौत हो गई। 

मृतक की बेटियों ने तीर्थराज सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

No comments