डीएम व एसपी अब खुद रिसीव करेंगे सीयूजी नम्बर पर आने वाली सभी कॉल
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सभी जिलाधिकारियों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों/पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया है कि सीयूजी नंबर वाला मोबाइल फोन स्वयं अपने पास रखें और लोगों की समस्याओं को सुनें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय के स्तर से आदेश के पालन की पुष्टि की जाएगी।मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि सभी डीएम, एसपी और एसएसपी अपने-अपने कार्यालय में बैठकर आम जनता से मिलें। यह अधिकारीगण समय से कार्यालय में उपस्थित हों तथा अपने अधीनस्थ जनपदीय एवं अन्य कार्यालयों में भी अधिकारियों तथा कर्मचारियों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराएं।
CM श्री @myogiadityanath जी ने सभी जिलाधिकारियों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों/पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया है कि वे CUG नंबर वाला मोबाइल फोन स्वयं अपने पास रखें और लोगों की समस्याओं को सुनें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय के स्तर से आदेश के पालन की पुष्टि की जाएगी।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) November 20, 2020
सीएम योगी ने कहा कि जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता की समस्याओं की अनदेखी करने वालों की जवाबदेही तय करते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

No comments