जनसेवा केन्द के मालिक से लूट करने वाले दो गिरफ्तार, एक फारार
आज शनिवार को अहरौला थाने की पुलिस कस्बा माहुल में मौजूद थी, तभी मुखबिर ने आकर सूचना दिया कि तीन लोग पल्सर बाइक से कोर्राघाटमपुर गांव के बाहर बरम बाबा के मन्दिर पर रूके हैं। उनके पास अवैध हथियार है। इन्होंने ही जनसेवा केन्द्र के मालिक से 1 लाख 53 हजार रुपये लूटा था। इस सूचना पर विश्वास करके पुलिस टीम मुखबिर को साथ लेकर बरम बाबा के मंदिर के पास पहुँची। मंदिर से करीब 100 मी0 पहले ही मुखबिर नें वहां बैठे तीनों व्यक्तियों की तरफ इशारा करके चला गया। पुलिस टीम धीरे-धीरे मंदिर के तरफ अपने आपको छिपाते हुए पहुंची। पुलिस को मंदिर की तरफ आते देख तीनों व्यक्ति वहां से भागने लगे, तभी पुलिस टीम ने दौड़ाकर दो व्यक्तियों को पकड़ लिया तथा एक व्यक्ति मौके से भाग निकला। पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम मो0 आलिम पुत्र शहंशाह आलम निवासी कोर्राघाटमपुर थाना अहरौला, उम्र 20 वर्ष बताया, इसके पास से पुलिस ने एक मोबाइल व 14,500 बरामद किये। तथा दूसरे व्यक्ति ने नाम रूदल यादव पुत्र कान्ता यादव निवासी कोर्राघाटमपुर उम्र करीब 45 वर्ष बताया, जिसके पास से एक तमन्चा 315 बोर व 18,500 रूपये बरामद हुए। दोनों ने फरार व्यक्ति के बारे में बताया कि वह हमारा साथी शेरू यादव उर्फ भोलू पुत्र स्व0 मिट्ठू निवासी कोर्राघाटमपुर है। पकड़े गए व्यक्तियों ने बताया कि 7 नवंबर को जनसेवा केंद्र के मालिक से हम लोगों ने ही रूपये की लूट की थी। जो रूपये व मोबाइल लिया है यह उस व्यक्ति से लूटा गया था। मंदिर के पास खड़ी बिना नम्बर की पल्सर बाइक को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पुलिस मे लेकर सीज कर दिया है।

No comments