सगे भाई के परिवार के बीच हुई मारपीट, दो गिरफ्तार
रानी की सराय थाना क्षेत्र के नीबी गाँव निवासी रामसिंह पुत्र चन्द्रिका प्रसाद ने बीते शुक्रवार को स्थानीय थाने पर शिकायत दर्ज कराया कि मैं 19 नवंबर की रात्रि लगभग 8:30 बजे मेरे चाचा नरसिंह के परिवार व चाचा बुद्धीराम के परिवार से पारिवारिक पुरानी रंजिश को लेकर आपस में गाली गलौज हो रहा था। उसी आवाज को सुनकर मौके पर पहुंचा तो देखा कि बुद्धीराम पुत्र श्यामा, द्रोपती पत्नी बुद्धीराम, धर्मवीर व अर्जुन पुत्र बुद्धीराम व अर्तिमा पुत्री बुद्धीराम सभी लोगो ने अपने हाथ में लाठी डण्डा व रॉड लिये हुए व गाली-गलौज देते हुए नरसिंह पुत्र श्यामा व उनकी की पत्नी विमलावती देवी और लड़के हिमांशु उर्फ कल्लू को मार पिट रहे थे। जिससे इन लोगो के सर पर काफी चोटें आई। चाचा नरसिंह मौके पर ही बेहोश हो गये थे। घायलों को आस-पास के लोगों की मदद से 108 एम्बुंलेस से सदर अस्पताल ले जाया गया। स्थिति गंम्भीर होने से डाक्टर ने रेफर कर दिया। जिसके बाद वेदान्ता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीनों लोगों का ईलाज चल रहा है। स्थिति गंम्भीर बनी हुई है। इस शिकायत पर स्थानीय थाने पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही थी।
जिसके क्रम में आज शनिवार को प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय रामायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में मौजूद थी, तभी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बुद्धिराम व उसकी पत्नी द्रोपती देवी को बेलइसा से गिरफ्तार किया है।

No comments