Breaking Reports

मोटराईज्ड ट्राइसाइकिल के लाभार्थियों का परीक्षण 26 नवंबर को


आजमगढ़ : आज शनिवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार ने कटेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में मोटराईज्ड ट्राइसाइकिल के लिए जनपद में लाभार्थियों द्वारा प्राप्त आवेदन पत्रों के परीक्षण/अनुश्रवण हेतु जनपद स्तर पर गठित समिति की बैठक की। 


जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान उप निदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को निर्देश दिया कि जो 92 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, उन आवेदकों को विकलांगता परीक्षण मुख्य चिकित्साधिकारी से कराना सुनिश्चित करें और दिव्यांगता न्यूनतम 80 प्रतिशत या उससे अधिक होनी चाहिए। इसी के साथ ही परीक्षण रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। 26 नवम्बर 2020 को 11:00 बजे जिला चिकित्सालय, सदर (डीडीआरसी) में परीक्षण की तिथि निर्धारित की गयी है।

No comments