विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार
आज शनिवार को दीदारगंज थाने की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति प्लास्टिक के झोले में अवैध शराब लेकर ग्राम करूई से कुशलगाँव की तरफ पैदल ही जा रहा है। इस सूचना पर विश्वास करके पुलिस टीम कुशलगाँव तिराहे पर पहुँचकर आने वाले व्यक्ति का इंतजार करने लगी। कुछ ही देर में एक व्यक्ति झोला लिये आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया। उस व्यक्ति ने अपना नाम कमलेश यादव पुत्र बच्चेलाल निवासी करूई थाना दीदारगंज बताया। पुलिस ने उसके पास से प्लास्टिक के झोले मे 32 शीशी रंगीन देशी शराब बरामद किया है।
वहीं दूसरी तरफ, मेहनाजपुर थाने की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कच्ची अवैध शराब बेचने जा रहे एक व्यक्ति को बरवा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम जितेन्द्र राम पुत्र विश्राम राम उम्र करीब 27 वर्ष निवासी छपरा थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर बताया। पकड़े गए व्यक्ति के पास से प्लास्टिक की 20 लीटर की पिपिया में अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया।

No comments