अद्भुत निज़ामाबाद मैराथन में वाराणसी के मनीष यादव ने मारी बाजी
मैराथन का शुभारंभ आयोजक राजेश्वर योगी व मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर किया। विजेता खिलाड़ियों को साइकिल, गैस चूल्हा, मिक्सर सहित कई पुरस्कार दिया गया।
मैराथन आयोजक राजेश्वर योगी ने कहा कि आज के भागमभाग युग में हर व्यक्ति किसी न किसी बीमारियों से ग्रसित हो जा रहा है और उसका एक बड़ा माध्यम है ठीक होने का वह है योग प्राणायाम, कसरत, खेलकूद आदि यदि हम अपने जीवन में स्वस्थ रहने के लिए अपनी दिनचर्या को सही नहीं रखेंगे तो हमारा जीवन बहुत कष्टों में बीतने लगेगा आज हम लोग इसलिए पीड़ित दुखी और बीमार हो रहे हैं क्यो की हम लोगों ने अपने जीवन से मेहनत परिश्रम करना छोड़ दिया है इन्हीं सब चीजों को देखते हुए यह अद्भुत मैराथन दौड़ का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है कि लोगों के अंदर स्वास्थ्य के प्रति जागृति आए हम लोगों को जिस तरह से भी हो सके उस तरह से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना होगा फिट होगा इंडिया तो फिट होगा।
सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि आज पूरा भारत स्वास्थ्य के प्रति जागृत हो रहा है। हम लोगों को यह जानना जरूरी है कि जिस तरह से शरीर को जीवित रखने के लिए भोजन की जरूरत पड़ती है, उसी प्रकार से शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम, आसन व प्राणायाम की जरूरत पड़ती है। आज के मैराथन दौड़ में आए हुए सभी अतिथिगण और सभी धावक को शुभकामना देते हुए कहा कि आप सभी लोग देश, समाज, संस्कार और संस्कृति इन सभी के साथ जुड़े रहें और देश का नाम रोशन करें।
विजेता खिलाड़ियों को साइकिल, गैस चूल्हा, मिक्सर सहित कई पुरस्कार दिया गया।
समापन समारोह में अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष निज़ामाबाद प्रेमा यादव, जिला मंत्री भाजपा डॉ शैलेन्द्र नाथ यादव, संतोष गौड़, प्रवीण सिंह, चंद्रेश यादव, महाप्रधान विश्वास यादव, समिति के रामवृक्ष आचार्य, रमेश गुप्ता, राजाराम, ओमकार गुप्ता, आशीष, सुनील, पवन, विपिन, अमरजीत, रिंकू, सुनील, सुरेश, चंद्रेश, प्रीतम, राजेश, जितेंद्र, दिनेश, सुनील प्रजापति सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहें।


No comments