शिक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
आजमगढ़ : देवगांव कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक शिक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कैथीशंकरपुर निवासी 25 वर्षीय ललित कुमार पुत्र राजेंद्र एक निजी विद्यालय में पढ़ाते थे। इसके साथ ही वह कोचिंग भी पढ़ाते थे। रोज की भांति शुक्रवार की रात वह खाना खाने के बाद सोने चले गये। सुबह घर से दक्षिण कुछ दूर स्थित एक ट्यूबवेल के पास अमरूद के पेड़ पर लटका शव मिला। गांव के कुछ लोगों ने पेड़ से लटकता शव देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर परिजनों के साथ ही पूरा गांव ही मौके पर जुट गया। मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था। सूचना मिलने पर देवगांव कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

No comments