Breaking Reports

पुलिस मुठभेड़ में अवैध कट्टा के साथ एक गिरफ्तार, एक फरार


आजमगढ़ : फूलपुर थाना पुलिस आज सोमवार को थाना क्षेत्र के लाहीडीह बाजार में मामूर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति नियाऊज गेट से दुर्वासा धाम की तरफ जाने वाली सड़क पर लगभग 200 मी0 आगे पुलिया के पास बैठकर आपस में किसी बड़े अपराध को अंजाम देने की योजना बना रहे है और उनके पास अवैध असलहा भी है। 

इस सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम पुलिस बल लाही डीह बाजार से रवाना होकर नियाऊज गेट पर पहुंचे। दुर्वाास धाम की तरफ जाने वाली सड़क पर लगभग 200 मी0 आगे से पुलिया के पास उन दोनों व्यक्तियों की तरफ मुखबिर इशारा कर आगे हट बढ़ गया। पुलिस टीम को देखते ही वहां बैठे दोनों व्यक्ति पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिये। पुलिस टीम ने अपनी जान बचाया। दोनों व्यक्ति फायर कर मौके से भागने लगे कि पुलिस टीम द्वारा शीघ्रता से आगे बढ़कर उनमें से एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया तथा दूसरा व्यक्ति मौके से भौगोलिक स्थिति व अंधेरा का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम शहनवाज पुत्र इरशाद निवासी नियाऊज थाना फूलपुर, उम्र करीब 26 वर्ष बताया। पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति के पास से एक  कट्टा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया है। फरार व्यक्ति का नाम अबुजर पुत्र अबुलैस निवासी मुड़ियार थाना फूलपुर बताया।

No comments