Breaking Reports

मारपीट के मामले में वांछित गिरफ्तार


आजमगढ़ : महाराजगंज थाना क्षेत्र के देवारा त्रिपुरारपुर आइमा गांव में मवेशी की बात को लेकर आरोपियों द्वारा जयराम पुत्र स्व0 सतई के भाई हरिराम को गाली गुप्ता देते हुए दौड़ाकर घर में घुसकर लाठी डण्डे से बुरी तरह मारने पीटने लगा, जिससे हरिराम मौके पर बेहोश हो गया। बीच-बचाव करने आये जयराम, उसके लड़के इन्द्रजीत व उसके भाई श्रीराम को भी मारा पीटा। जिसके आधार पर स्थानीय थाने पर एफआईआर पंजीकृत किया गया था।

महाराजगंज थाने की पुलिस आज सोमवार को स्थानीय थाना क्षेत्र में मौजूद थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम देवारा त्रिपुरारपुर आइमा में हुई घटना से सम्बन्धित आरोपीगण रमेश यादव पुत्र रामलखन यादव व अवनीश यादव पुत्र देवमन यादव निवासीगण देवारा त्रिपुरारपुर आइमा थाना महराजगंज, शिवशंकरी तिराहा के पास पेड़ के नीचे मौजूद हैं, कहीं जाने की फिराक में खड़े हैं। पुलिस टीम मुखबिर के साथ छिपते छिपाते शिवशंकरी तिराहा के पास आये जहाँ पर दो व्यक्ति खड़े दिखाई दिये। मुखबिर इशारा करके हट बढ़ गया। पुलिस टीम खड़े हुए व्यक्तियों को एकबारगी घेर कर पकड़ लिया।

No comments