टहलने निकले व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के चनैता गांव निवासी 51 वर्षीय बजरंगी यादव पुत्र सुखई मंगलवार की सुबह घर से टहलने की बात कह कर निकला था। उसने नहर के किनारे आम के पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। ग्रामीण सुबह जब टहलने के लिए निकले तो बजरंगी का शव पेड़ से लटकते हुए देखा। किसी इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की दो पुत्रियां हैं, जिसमें एक की शादी हो गई है। मृतक के पास कुछ जमीन है, जिस पर वह खेती करता था। परिवार में कमाने वाला यही एक सदस्य था, जो मजदूरी करता था। परिजनों का कहना है कि लड़की की शादी, मकान का निर्माण आदि बातों को लेकर बजरंगी हमेशा परेशान रहते थे। कोरोना काल के दौरान लंबे समय तक मजदूरी भी नहीं मिलने से परिवार चलाना मुश्किल हो गया था। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

No comments