डेढ़ क्विंटल गोमांस के साथ तीन गिरफ्तार
आज शनिवार को निजामाबाद थाने की पुलिस देखभाल के लिए सेन्टरवा तिराहे पर मौजूद थी तभी मुखबिर से सूचना मिली कि तीन व्यक्ति ग्राम मोहज्जोपुर में गाय काटकर भारी मात्रा में उसका मांस बेच रहे हैं। इस सूचना पर विश्वास करके पुलिस ने ग्राम मोहज्जोपुर में दबिश डाली। चेकिंग के दौरान वहां मौजूद व्यक्तियों ने पुलिस टीम पर असलहे से फायर करने लगे। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए तीन व्यक्तियों को पकड़ लिया। पकड़े गये व्यक्तियों ने अपना नाम तनवीर आलम उर्फ गुफरान पुत्र अबरार अहमद निवासी कुजियारी थाना निजामाबाद, सुल्तान अहमद पुत्र लाल मोहम्मद निवासी असगड़ा मुस्तफाबाद थाना निजामाबाद व मो0 अशरफ खान पुत्र परवेज मोहम्मद निवासी बीनापार थाना सरायमीर बताया। तलाशी में गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से एक तमंचा, एक जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक खोखा कारतूस 315 बोर व घटनास्थल से 1.5 क्विंटल 200 ग्राम गोमांस बरामद हुआ।

No comments