Breaking Reports

सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार


आजमगढ़ : बरदह थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने थाने तहरीर दी कि 25 दिसम्बर की शाम 7 बजे अमन राजभर अपना घर दिखाने के लिए चौकी (पिलखुआँ) थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ले जाकर अपने अन्य दोस्तों के साथ मिलकर दुपट्टे पर कुछ छिड़ककर मुँह पर लगाकर बेहोश करके बलात्कार किया तथा अश्लील विडियों बनाकर वायरल कर दिया। जिसके सम्बन्ध में स्थानीय थाने पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

एसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर बरदह थाने की पुलिस आज शनिवार को जिवली में एक ढाबे के पास मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त मुकदमा से सम्बन्धित आरोपीगण कहीं जाने की फिराक में है तथा वह जिवली तिराहे पर मौजूद है। इस सूचना पर विश्वास कर पुलिस मुखबिर को साथ लेकर जिवली तिराहे से कुछ दूर पहले ही रूक गयी। मुखबिर ने तीन व्यक्तियों की तरफ इशारा करके हट गया। पुलिस टीम एकाएक तिराहे पर पहुंची जहाँ पर तीन व्यक्ति मंदिर के पास खड़े थे। पुलिस को देखकर अचानक वे भागना चाहे कि पुलिस टीम द्वारा मौके पर तीनों को पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्तियों ने अपना नाम अमन राजभर पुत्र जोगेन्दर राजभर (20), कुन्नू उर्फ नवनीत यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव (21) व आकाश राजभर पुत्र रामअवतार राजभर (20) निवासीगण ग्राम चौकी पिलखुआ थाना गौरा बादशाहपुर जनपद जौनपुर बताया।

No comments