Breaking Reports

35 किलो गोमांश के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार


आजमगढ़ : बिलरियागंज थाने की पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। ये प्रतिबंधित गोमांस को बेचते थे। इनके पास से लगभग 35 किग्रा प्रतिबंधित मांस बरामद की गयी है।

एसपी के निर्देश पर बिलरियागंज थाने की पुलिस क्षेत्र में भ्रमणशील थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शुक्रवार की रात्रि ग्राम शहाबुद्दीनपुर फिरोज के हाटा से 35 किलो 400 ग्राम गोमांश एक ठेहा, एक चापड़ बरामद किया। साथ ही मौके से दो अभियुक्त सल्लन पुत्र दुखी साई व फजलुर्रहमान उर्फ मकबूल पुत्र रहमतउल्लाह निवासीगण मु0 एकरामनगर कस्बा व थाना बिलरियागंज को गिरफ्तार किया गया तथा फिरोज पुत्र रियाज मुहल्ला एकराम नगर कस्बा थाना बिलरियागंज व 2 व्यक्ति भागने में सफल हो गए। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर स्थानीय थाने पर मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तगण का चालान माननीय न्यायालय किया गया है।

No comments