Breaking Reports

नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार


आजमगढ़ : बरदह थाना क्षेत्र में नाबालिक लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

 एसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर बरदह थाने पुलिस आज बुधवार को क्षेत्र के कस्बा दुबरा में चेकिंग कर रही थी। इसी समय मुखबिर से सूचना मिला कि नाबालिक लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के पश्चात हत्या करने वाला वांछित आरोपी गुड्डू उर्फ पवन महुजा मोड़ पर खड़ा है। वह कहीं जाने की फिराक में वाहन का इन्तजार कर रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम दुबरा बाजार से महुजा तिराहे पर पहुँची। वहां खड़ा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया तभी पुलिस टीम ने एकबारगी घेरकर उसे पकड़ लिया। पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम गुड्डू राम उर्फ पवन पुत्र जियालाल ग्राम दरियापुर थाना दीदारगंज बताया। पकड़े गये व्यक्ति के पास से मृतिका का डाक द्वारा प्राप्त मूल आधार कार्ड का शेष भाग बरामद हुआ है।

No comments