डेढ़ क्विन्टल गोमांस के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार
एसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर निजामाबाद थाने की पुलिस क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शेखपुरा हुसामपुर गाँव में अयूब उर्फ बाना पुत्र नोखे अहमद अपने घर में गाय काटकर भारी मात्रा में उसका मांस बेच रहे है। इस सूचना पर पुलिस टीम उक्त स्थान पर पहुँचकर देखा कि घर में मौजूद एक व्यक्ति व महिला गौमांस व गोवंश को काटने व तौलने के उपकरण के साथ मौजूद है। पुलिस टीम को घर के अन्दर अचानक देखकर दोनों भागने का प्रयास किये परन्तु पुलिस टीम द्वारा एक घेरकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम अयूब उर्फ बाना पुत्र नोखे अहमद व मुस्तरी पत्नी अयूब निवासी शेखपुरा हुसामपुर थाना निजामाबाद बताया।
पुलिस ने भारी मात्रा में गौमांस, तोलने के उपकरण ( 2 बाका,4 अदद छोटी बड़ी चाकू, एक लोहे की रेती, एक तराजू, 02 एक-एक किलोग्राम के बाट) बरामद किया है। बरामद मांस के सिलसिले विधिक कार्यवाही हेतु पशु चिकित्साधिकारी को लिखित सूचना देकर नमूना तैयार कर शेष गोंमांश को जेसीबी से एक गढ्ढें में दबवाया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर स्थानीय थाने पर गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार व्यक्ति व महिला का चालान माननीय न्यायालय किया गया है।

No comments