Breaking Reports

पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में महिला समेत 10 लोग गिरफ्तार



आजमगढ़ : रौनापार थाना क्षेत्र में रविवार को विवादित जमीन की चहारदीवारी गिराने से रोकने के लिए गई पुलिस टीम पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें स्थानीय थानाध्यक्ष द्वारा महिला समेत 10 लोगों के खिलाफ नामजद व 100-150 अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध स्थानीय थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मौके से 5 महिला व 5 पुरूष को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देशों के अनुपालन में आज रविवार को रौनापार थाने की पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अमित कुमार वर्मा निवासी कस्बा रौनापार ने थानाध्यक्ष नवल किशोर सिंह को फोन के माध्यम से बताया गया कि जिस जमीन को लेकर विवाद मेरा श्याम जी पटेल निवासी देवारा गरीब दुबे थाना रौनापार के साथ चल रहा है, उसी जमीन पर श्यामजी पटेल भीड़ जुटाकर कब्जा करने का प्रयास करने वाले है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष ने मौके पर निगरानी करने के लिए दो हेड कांस्टेबल को भेजा था। वे स्वयं क्षेत्र में भ्रमणशील थे, तभी हेड कांस्टेबल राजनाथ यादव ने थानाध्यक्ष को फोन के माध्यम से बताया कि श्याम जी पटेल अपने साथ 100-150 की संख्या पुरुष महिला को लेकर मौके पर आ गये है और जबरदस्ती चहारदीवारी को गिरा रहे है। मना करने पर पत्थर से मारपीट रहे है।


    इस सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल को तलब कर थानाध्यक्ष स्वयं मौके पर पहुँचे। वहां पर देखा कि 100-150 की संख्या में महिला व पुरूष अमित वर्मा की चहारदीवारी गिरा रहे थे और पुलिस टीम पर पथराव भी कर रहे थे। पुलिस टीम के साथ मौके पर लोगों का रोकने का प्रयास किया गया तो भीड़ अपने हाथ में लाठी डण्डा फरसा आदि लेकर ईंट पत्थर चलाते हुए पुलिस बल पर जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। आस-पास के लोगों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया और अफरा-तफरी मच गयी। मौके पर उपस्थित पुलिस टीम संगठित रूप से प्रयास करके भीड़ में से श्याम जी पटेल व रामजी पटेल पुत्रगण निहोर पटेल, रामविनय पुत्र रामराज निवासी देवारा गरीब दुबे, अंगद पुत्र राधेश्याम निवासी देवारा खास राजा थाना, देवीदीन पुत्र निहोर निवासी देवारा गरीब दुबे थाना रौनापार, रीना पत्नी विरेन्द्र पटेल, उर्मिला पटेल पत्नी लक्षिराम पटेल, कौशल्या पत्नी रामविनय पटेल, राधिका पत्नी देवीदीन एवं ऊषा पत्नी खुशहाल निवासी देवारा गरीब दुबे थाना रौनापार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष द्वारा गिरफ्तार महिला-पुरूष व 100-150 अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध स्थानीय थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया।

No comments