60 लीटर मिलावटी शराब के साथ एक गिरफ्तार, दो फरार
महराजगंज थाना पुलिस क्षेत्र के सहदेवगंज बाजार में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम कुर्मियान ढ़ाला के तिराहा पर तीन व्यक्ति 20-20 लीटर के जरिकेनों में अवैध मिलावटी शराब बेच रहे है। इस सूचना पर विश्वास करके पुलिस टीम मुखबिर के बताये हुए स्थान पर पहुँच गयी। पुलिस को देखकर उक्त तीनों व्यक्ति भागने लगे तभी पुलिस ने दौड़ाकर एक व्यक्ति कोपकड़ लिया और दो व्यक्ति मौके से फरार हो गये। पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम मदन यादव पुत्र राजदेव यादव निवासी नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम (कुर्मियान टोला) थाना महराजगंज बताया फरार साथी का नाम रजिन्दर यादव पुत्र रामकेवल यादव निवासी नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम व सूर्यभान साहनी पुत्र रामसकल साहनी निवासी कुड़ही थाना महराजगंज बताया। मौके से पुलिस ने 20-20 लीटर की तीन जरिकेनों में कुल 60 लीटर अवैध मिलावटी शराब, एक किलो यूरिया व 250 ग्राम फिटकिरी बरामद किया है। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर स्थानीय थाने मे एफआईआर दर्ज कर आरोपी का चालान किया है।

No comments