Breaking Reports

सपा प्रत्याशी विजय यादव को मिला प्रचंड बहुमत, 74 वोट से जीते


आजमगढ़ : जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ने बंपर जीत हासिल की है। सपा प्रत्याशी विजय यादव को 79 मत मिले हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी संजय निषाद को सिर्फ 5 मत मिले हैं। कुल 84 जिला पंचायत सदस्य सीटों में से सपा प्रत्याशी ने 74 मतो के अंतर से भाजपा प्रत्याशी को बूरी पराजित किया है। जिले में सपा ने लगातार तीसरी बार जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कब्जा किया है।


जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक सख्त सुरक्षा घेरे में नेहरू हाल में मतदान शुरू हुआ। दोपहर लगभग 02:15 बजे सभी 84 जिला पंचायत सदस्य वोट डाल चुके थे। तीन बजे के बाद वोटों की गिनती शुरू हुई। शाम तक परिणाम घोषित कर दिया गया। जिला पंचात अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशी विजय यादव ने 79 मत पाकर अपने विपक्षी भाजपा प्रयाशी संजय निषाद को बुरी तरह परास्त किया है। इस प्रकार से विजय यादव ने भाजपा प्रत्याशी को 74 मतो के अंतर से पराजित कर जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमाया। सपा के खेमे में जीत की खबर सुनते ही खुशी की लहर दौड़ गई है। कार्यकर्ता खुशी में नारेबाजी करते हुए नजर आए।


नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व जिला पंचायत सदस्यों को धन्यवाद दिया। जिले में निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला प्रशासन का भी आभार व्यक्त किया।

No comments