राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान का हुआ भव्य स्वागत
आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) प्रभुनाथ चौहान का जनपद में प्रथम आगमन पर सहजानन्द राय क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा, संदीप सिंह सोनू क्षेत्रीय मंत्री भाजयुमो के नेतृत्व में पहलवान तिराहे पर भव्य स्वागत हुआ। स्वागत के उपरांत क्षेत्रीय मंत्री भाजयुमो संदीप सिंह सोनू के हरबंशपुर स्थित आवास पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुए व कार्यकर्ताओं से मिलकर उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय ने कहा कि माननीय प्रभुनाथ चौहान जी के मनोनयन से कार्यकर्ताओं में अपार ऊर्जा का संचार हुआ है। सहजानंद राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व शीर्ष नेतृत्व को आभार व्यक्त किया।
प्रभुनाथ चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करते रहने की आवश्यकता है। भाजपा सभी वर्गों की पार्टी है। यहाँ कार्यकर्ताओं का सम्मान है। पार्टी सभी कार्यकर्ताओं को समय-समय पर उचित जिम्मेदारी देती रहती है, जिसका हम सबको निर्वहन करते रहना चाहिए।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय, जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ शैलेंद्र नाथ यादव, सोशल मीडिया सेल के जिला संयोजक साकेत श्रीवास्तव, शैलेश राम, गौरव सिंह हल्ला, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मऊ लालचंद चौहान, वीरेंद्र चौहान, हरिकेश सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।


No comments