Breaking Reports

नाबालिग के साथ दुष्कर्म, नामजद मुकदमा दर्ज


आजमगढ़ : बिलरियागंज थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सोमवार की शाम घर से शौच के लिए निकली किशोरी से युवक ने दरिंदगी की। पीड़िता की मां के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री सोमवार की शाम शौच के लिए गांव के सिवान की तरफ गई थी। इसी दौरान गांव के ही निवासी दुर्गेश ने उसे पकड़कर मुंह में कपड़ा ठूंसा और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता घर पहुंची तो मां को आपबीती बताई। जिसके बाद मां ने सोमवार की रात स्थानीय थाने पर पहुंच कर नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

No comments