Breaking Reports

युवक को उसके तिलक के दिन मारी गोली, हालत गंभीर



आजमगढ़ : सरायमीर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक को उसके गांव के ही युवक ने गोली मार दी। घायल युवक का आज ही तिलक होना था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव से फरार हो गया। सूचना मिलने ही घटनास्थल पर पुलिस भी पहुँच गयी।

सरायमीर थाना क्षेत्र के कौरागहनी गांव निवासी विशाल यादव पुत्र राजबहादुर यादव की रविवार को गांव के ही पिंटू यादव से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान दोनों में बात बढ़ गई और पिंटू ने अपने पास रखे तमंचे से विशाल गोली मार दी। गोली विशाल के सीने में लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसके बाद पिंटू मौके से फरार हो गया। जानकारी होते ही घायल विशाल के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे लेकर स्थानीय अस्पताल आए जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख कर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

 विशाल का आज ही तिलक होने वाला था। घटना के पीछे पुरानी रंजिश का होना बताया जा रहा है। घटना से गांव में तनाव व्याप्त हो गया है। सूचना मिलते ही सरायमीर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

No comments