सड़क के किनारे मिला वाहन चालक का शव
आजमगढ़ : रानी की सराय थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रानी की सराय थाना क्षेत्र के ऊंचागांव के समीप बुधवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। उसकी शिनाख्त मेंहनगर थाना क्षेत्र के बिहलौजपुर निवासी मनोज कुमार (45) के रूप में की गई। वह मंगलवार को सिधारी थाना क्षेत्र के बभनौली स्थित अपनी ससुराल गए थे। वहां से कुछ ही देर बाद निकल गए। काफी देर बाद ससुराल वालों ने फोन किया तो मनोज ने लौटने से मना कर दिया। मनोज वाहन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री हैं। पत्नी से नहीं बनती थी।
बुधवार को सुबह ग्रामीणों ने ऊंचागांव-टिल्लूगंज संपर्क मार्ग के किनारे शव को देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के कारणों पता नही चल पाया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
No comments