Breaking Reports

घर में घुसकर युवती की गर्दन पर मारा चाकू, युवक ने छत से लगाई छलांग



आजमगढ़ : शहर कोतवाली क्षेत्र के सरायमंद राज गांव में युवती से नाराज युवक ने उसके घर में घुसकर उसकी गर्दन पर चाकू मार दिया। शोर मचाने पर जब परिजनों ने युवक को पकड़ने की कोशिश की तो उसने छत से छलांग लगा दी और वह घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती द्वारा मोबाइल फ़ोन पर बात करने से मना किये जाने से युवक नाराज़ था।

मिली जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के सरायमंद राज गांव निवासी आशीष व गांव की एक युवती दोनों आपस में फोन पर बात करते थे। इस बीच युवती ने युवक को फोन करना बंद कर दिया था, जिससे आशीष बौखला गया था। बुधवार की सुबह करीब दस बजे आचानक आशीष युवती के घर में घुस गया। वहां उसने युवती के गले पर चाकू से हमला कर दिया। युवती के शोर मचाने पर परिजन व आस-पास के लोग जब उसे पकड़ने के लिए पहुंचे तो उसने छत से नीचे छलांक लगा दी। वह बिजली के तार से टकराते हुए ज़मीन पर गिर गया और घायल हो गया। घायल युवती व युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती खतरे से बाहर बताई जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल ने बताया कि परिजनों के तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही कर रही है।

No comments