Breaking Reports

बेटे ने अपने पिता व भाई की गोली मारकर की हत्या, महिला घायल



आजमगढ़ : कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक व्यक्ति ने अपने पिता व छोटे भाई को गोली मार दी। इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद पिता-पुत्र को मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी थाने पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के धनधारी गांव निवासी मनोज कुमार सिंह (45) की मंगलवार रात 8:30 बजे पिता शिव नारायण सिंह व छोटे भाई मनीष कुमार सिंह से प्रापर्टी को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान मनोज ने छोटे भाई मनीष व पिता शिवनारायण पर गोली चला दी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद पिता-पुत्र को मृत घोषित कर दिया। आरोपी मनोज द्वारा परिवार की एक महिला को भी मारपीट कर घायल किया गया है, जिसका इलाज चल रहा है। आरोपी मनोज व उसके पिता सेना से सेवानिवृत्त थे।

घटना को अंजाम देने के बाद मनोज कप्तानगंज थाने पर पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी देने के साथ ही खुद को उनके हवाले कर दिया। कप्तानगंज थाना पुलिस ने पिता पुत्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

No comments