मुम्बई आतंकी हमलों पर आधारित फिल्म ‘मेजर’ की स्टार कास्ट ने सीएम योगी से की मुलाकात, लोकभवन ऑडीटोरियम में फिल्म देखेंगे सीएम
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिल्म ‘पृथ्वीराज’ की तरह ही लोकभवन ऑडीटोरियम में फिल्म ‘मेजर’ (Major) भी देखेंगे। यह फिल्म मुंबई हमले में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन (Major Sandeep Unnikrishnan) की कहानी पर आधारित है। फिल्म में शहीद मेजर की भूमिका निभाने वाले अभिनेता आदिवी शेष (Adivi Sesh) एवं शहीद मेजर संदीप के माता-पिता ने सीएम योगी से मुलाकात की है। इस दौरान सीएम योगी ने अदिवि शेष को अच्छी फिल्म बनाने को लेकर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुंबई हमले में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन पर आधारित फिल्म ‘मेजर’ लोकभवन ऑडीटोरियम में सीएम योगी देखेंगे। इस फिल्म में मुख्य भूमिका अदा करने वाले अभिनेता आदिवि शेष एवं शहीद मेजर संदीप के माता-पिता के साथ उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से मंगलवार को मिलने पहुंचे। इस दौरान आदिव शेष ने मुख्यमंत्री को 10 मिनट में फिल्म का कुछ हिस्सा दिखाया और आग्रह किया कि वह पूरी फिल्म देखें। इस पर सीएम ने लोकभवन ऑडीटोरियम में फिल्म ‘मेजर’ देखने के लिए कहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वीर मेजर संदीप उन्नीकृष्णन जी के माता-पिता को सम्मानित किया।

No comments