Breaking Reports

मतगणना के दिन इस मार्ग पर रहेगा डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़े



आजमगढ़ : जिले में गुरुवार को संपन्न हुए लोकसभा उपचुनाव की मतगणना रविवार को बेलइसा स्थित एफसीआई के गोदाम में होनी है। ऐसे में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रमुख मार्ग पर रुट डायवर्जन (Route Diversion) किया है। रुट डायवर्जन रविवार को प्रातः 6 बजे से लेकर मतगणना समाप्ति तक रहेगा।

रविवार को वाराणसी की तरफ से आजमगढ़ आने वाली भारी वाहन (ट्रक) मोहम्मदपुर से मुड़कर फरिहां चौक, निजामाबाद, मंदुरी होते हुए गंतव्य को जाएंगे। इसी प्रकार से सरायमीर की तरफ से फरिहां चौक होते हुए चेकपोस्ट रानी की सराय होते हुए आजमगढ़ की ओर आने वाले भारी वाहन फरिहां से दाहिने मुड़कर गंतव्य को जाएंगे। इसी प्रकार रानी की सराय चेकपोस्ट से आजमगढ़ की तरफ आने वाले भारी वाहन आजमगढ़ न आकर मोहम्मदपुर की तरफ जाएंगे। जिला मुख्यालय पर स्थित विश्वकर्मा तिराहे से बेलइसा रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाले भारी वाहन सीधे न जाकर विश्वकर्मा तिराहे से बाएं मुड़कर हुसैनगंज होते हुए गंतव्य को जाएंगे।

No comments