Breaking Reports

आजमगढ़ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 79 किलो गांजा के साथ दो महिला समेत चार गिरफ्तार



आजमगढ़ : जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने गांजा तस्करों के बड़े गिरोह का राजफाश किया है। लाटघाट बाजार के पास वाहन चेकिंग के दौरान गोरखपुर के रास्ते आजमगढ़ की ओर आ रही सफारी कार में सवार दो महिलाओं समेत चार तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। बिना नंबर की सफारी कार से 79.530 किलो गांजा, एक तमंचा, कारतूस, इलेक्ट्रानिक तराजू इत्यादि बरामद हुए हैं।

जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय व प्रभारी सर्विलांस सेल राजकुमार सिंह शनिवार की सुबह लाटघाट पुल पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। गोरखपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार सफारी को सिपाहियों ने रुकने का इशारा किया तो चालक ने गाड़ी की रफ्तार को तेज कर दी। शंका होने पर पुलिस पीछे दौड़ी, लेकिन तभी सफारी अचानक बंद हो गई। उसमें से दो महिलाएं समेत चार लोग बाहर निकलकर भागने लगे, तभी पुलिसकर्मियों ने दबोच लिया। गिरफ्तार युवकों में राहुल अटौली थाना बड़हलगंज, गोरखपुर, अमन तिवारी निवासी शहबाजपुर थाना कासिमाबाद, गाजीपुर, रूपाली बर्मन पिल्लांजी गलान्दिहाबी थाना उदलगुरी असम व रमेला नरजारी निवासी बल्लागान थाना उदलगुरी असम के निवासी हैं। 

पुलिस ने इनके पास से बिना नंबर की सफारी गाड़ी से बोरे में भरा 79.50 किलोग्राम गांजा, 8100 रुपये, सात मोबाइल इत्यादि समान बरामद हुए। बरमद गांजा की कीमत 12 लाख रूपये बताई गयी है। पुलिस सफारी कार को सीज कर तस्करों से पूछताछ में जुट गई हैं। एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ ने बताया कि गिरोह काफी दिनों से तस्करी कर रहा था। असम से गांजा लाकर आजमगढ़ व आस-पास के जिलों में आपूर्ति की जाती थी। इसमें महिलाओं की भूमिका भरपूर रहती है।

No comments