Breaking Reports

मतगणना के दौरान सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव की प्रशासन से हुई नोकझोंक, EVM बदलने का लगाया आरोप

 



आजमगढ़ : सदर लोकसभा सीट पर रविवार को मतगणना जारी है। इसे लेकर सुबह से ही यहां गहमागहमी बनी हुई है। मतगणना केंद्र के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात है। सपा-बसपा और भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी है। इस बीच समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव की प्रशासनिक अधिकारियों से तीखी नोकझोंक देखने को मिली। धर्मेंद्र यादव का आरोप है कि उन्हें काउंटिंग स्थल से अंदर जाने पर रोका गया। धर्मेंद्र यादव ने प्रशासन पर ईवीएम बदलने का आरोप लगाया।

धर्मेंद्र यादव स्ट्रांग रूम के अंदर जाना चाहते थे, जिस पर वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया।पुलिसकर्मियों का कहना था कि स्ट्रांग रूम में जाने के लिए जिलाधिकारी की इजाजत लेनी होगी। इस पर धर्मेंद्र यादव भड़क गए। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि स्ट्रांग रूम में ईवीएम बदले जा रहे है। हालांकि करीब 25 मिनट बाद प्रशासन ने धर्मेंद्र यादव को अंदर जाने दिया।

No comments