Breaking Reports

सांसद निरहुआ ने जर्जर सड़कों को लेकर विधायकों पर साधा निशाना



आजमगढ़ : नवनिर्वाचित सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने ट्विटर पर संसदीय क्षेत्र की सड़क, बिजली, पानी की समस्याओं का निस्तारण के संबंध में ट्वीट किया। इस दौरान उन्होने वर्तमान विधायकों पर भी निशाना साधा।

निरहुआ ने आजमगढ़ सदर विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक दुर्गा यादव पर निशाना साधते हुए लिखा है कि 40 साल के जनप्रतिनिधि आखिर कर क्या रहे हैं। शहर में हर्रा की चुंगी से टेढ़िया मस्जिद तक का मार्ग अत्यंत जर्जर अवस्था में है। बारिश के मौसम में सड़क तालाब एवं गंदे पानी के गड्ढों में परिवर्तित हो जाता है। इसके अलावा गोपालपुर विधानसभा की हसनपुर-कासिमागंज-बिलरियागज मार्ग के जर्जर होने पर सवाल उठाए गए हैं। इस मार्ग से रोजाना हजारों लोगों और वाहनों की आवाजाही होती है।

सांसद दिनेश लाल यादव ने खुद से अजमतगढ़ नगर पंचायत से रजादेपुर जाने वाले खस्ताहाल मार्ग का जिक्र किया है, जो लाटघाट और जीयनपुर को भी जोड़ता है। उन्होंने एक साथ सभी लोगों के सवालों का सधे अंदाज में जवाब देते हुए लिखा है कि सड़कों का दुरुस्तीकरण मेरे दिमाग में है। कोशिश होगी कि किसी को शिकायत का मौका न मिले, लेकिन एक सवाल मेरे दिमाग में आ रहा है कि यहां के जनप्रतिनिधि इतने दिनों तक क्या रहे थे। एक विधायक तो 40 साल से ज्यादा समय से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

No comments