Breaking Reports

स्वागत समारोह में आजमगढ़ पहुंचे नवनिर्वाचित सांसद निरहुआ ने खुद को यहां का सेवक बताया, कहा- जनता की सभी अपेक्षाएं होंगी पूरी


आजमगढ़ : लोकसभा उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद नवनिर्वाचित सांसद दिनेश लाल यादव "निरहुआ" पहली बार अपने स्वागत समारोह के लिए आजमगढ़ पहुंचे। नेहरू हाल सभागार में उनके स्वागत के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान निरहुआ ने लोकसभा क्षेत्र की सभी समस्याओं पर काम करने का भरोसा दिलाया।

नवनिर्वाचित सांसद दिनेश लाल यादव "निरहुआ" ने सबसे पहले आजमगढ़ की जनता और उन सभी भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया जिन्होंने कमल खिलाने के लिए मेहनत किया। निरहुआ ने कहा कि मैं आजमगढ़ का सांसद नहीं सेवक हूं। मैंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर कहा कि आजमगढ़ की जनता ने बड़ी उम्मीद व विश्वास से आजमगढ़ में कमल खिलाने का कार्य किया है। जिसे लेकर मुख्यमंत्री ने भी विश्वास दिलाया कि आजमगढ़ के विकास के लिए वह तनिक भी नहीं चुकेंगे। उन्होंने तत्काल अपने अधिकारियो को आदेश दिया कि आजमगढ़ में रूके हुए सभी विकास कार्यों को तत्काल प्रभाव से शुरु किया जिए।

निरहुआ ने कहा मैं आजमगढ़ में ही रहकर आप सब की सेवा करूंगा। आप की जो भी अपेक्षाएं हैं वह सब पूरी होंगी। लोकसभा क्षेत्र की कई समस्याएं हैं, जिनकी सूची हमने बनाई है। इनमें आजमगढ़ को सीधे वाराणसी से रेल मार्ग से जोड़ना, कोविड-19 में बंद हुई ट्रेनों को चालू करना, देवारा में सरयू नदी पर पुल का निर्माण करना शामिल हैं, इसके अलावा शहर में टूटी-फूटी सड़कों की बड़ी समस्या है इसकी मरम्मत का कार्य कराना है इसके अलावा उन्होंने मास्टर प्लान के तहत शहर के विकास पर बात की।

No comments