Breaking Reports

सपा के गढ़ में भगवा लहराने के बाद CM योगी आदित्यनाथ से मिले निरहुआ




लखनऊ : आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव जीतने के बाद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने उनके सरकारी आवास पहुंचे। निरहुआ ने अपने भाई और भोजपुरी कलाकार प्रवेश लाल यादव व अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के साथ सीएम योगी से मुलाकात की। निरहुआ ने लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को 8679 मतों से पराजित किया है।

नवनिर्वाचित भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। सांसद निरहुआ ने सीएम योगी से मिलकर उनका आभार जताया। निरहुआ के साथ उनके समर्थक भी सीएम योगी से मुलाकात के दौरान मौजूद रहे। सांसद और समर्थनों ने सीएम को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और भगवान राम की प्रतिमा भेंट की। निरहुआ ने मुलाकात की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, "माननीय मुख्यमंत्री पूज्य महाराज योगी आदित्यनाथ जी का आजमगढ़ की देवतुल्य जनता व कार्यकर्ताओं की ओर से आभार व्यक्त कर उनका दिव्य आशीर्वाद प्राप्त किया।"

No comments