Breaking Reports

एसपी ने बड़ी कार्यवाई करते हुए 'रफीक' गैंग के 3 सदस्यों को किया सूचीबद्ध


आजमगढ़ : एसपी ने 'रफीक' गैंग के नाम से एक नई गैंग का रजिस्ट्रेशन किया है, जिसका कोड D-92 है। इस गैंग में तीन सदस्य शामिल हैं।

एसपी अनुराग आर्य द्वारा प्रभारी निरीक्षक थाना जीयनपुर की आख्या, क्षेत्राधिकारी सगड़ी व अपर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण के अवलोकनोपरान्त सक्रिय गैंग लीडर अपराधी रफीक पुत्र युनुस निवासी धौरहरा थाना जीयनपुर जो वर्तमान समय में जनपद में एक संगठित गैंग बनाकर व स्वयं गैंग का लीडर बनकर आर्थिक, भौतिक व दुनियाबी लाभ के लिए अपराध कारित कर रहा है। इनकी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के लिए गैंग को जनपद स्तर पर सूचीबद्ध (आपराधिक गैंग) किया गया है। यह गैंग “रफीक” गैंग के नाम से जाना जायेगा। इसका कोड नं0- “डी- 92” होगा। जिसके सदस्य नफीस पुत्र युनुस व नौशाद पुत्र जाकिर निवासी धौरहरा, थाना जीयनपुर तथा आमिर पुत्र फसी निवासी शाहपुर नेवादा, थाना जीयनपुर है।

No comments