Breaking Reports

भूमि बंटवारे के विवाद में भाई ने भाई को मारी गोली



आजमगढ़ : बरदह थाना क्षेत्र में बुधवार की रात बंटवारे के विवाद में दो भाईयों के बीच गोली चल गई। इस घटना में एक भाई गोली लगने से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मुकदमा दर्ज करने के साथ ही जांच की कवायद में जुटी है। एक पक्ष के लोग फरार हो गए।

बरदह थाना क्षेत्र के नर्वे गांव निवासी अरूण सिंह पुत्र शंकर सिंह का उनके चचेरे भाई तारकेश्वर पुत्र देवनाथ से भूमि बंटवारे का विवाद काफी दिनों से चल रहा है। इसी विवाद को लेकर बुधवार की रात दोनों भाईयों में कहासुनी होने लगी। कुछ ही देर में वाद-विवाद बढ़ा और मारपीट हो गई। इसी दौरान तारकेश्वर सिंह पक्ष की तरफ से फायरिंग कर दिया गया। गोली अरूण के कंधे में लग गयी। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही बरदह थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल अरूण को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी बरदह भेजा। जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गोली लगने से घायल अरूण सिंह की तहरीर पर बरदह पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और जांच की कवायद में जुटी हुई है।

No comments