Breaking Reports

फर्जी तरीके से अलग-अलग पासपोर्ट बनवाकर विदेश यात्रा करने वाला गिरफ्तार


आजमगढ़ : जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को फ़र्ज़ी तरीके से नाम बदलकर दो पासपोर्ट बनाकर विदेश जाने के आरोपित को गिरफ्तार किया है। वह दोनों पासपोर्ट पर थाईलैंड की यात्रा कर चुका है। पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करते हुए चालान कर दिया और दोनों पासपोर्ट बरामद कर लिया है। 

जीयनपुर कोतवाली के कस्बा अजमतगढ़ के रहने वाले देवी प्रसाद ने अलग-अलग जन्म तिथि एवं अलग-अलग नाम से दस्तावेज तैयार कर दो पासपोर्ट बनवा लिया था। उसने एक पासपोर्ट में अपना नाम देवी प्रसाद व जन्मतिथि एक जुलाई 1987 दर्ज कराया। वहीं, उसने तथ्यों को छिपाकर भुलई प्रसाद के नाम से दूसरा पासपोर्ट भी बनवा लिया, जिसमें उसने अपनी जन्मतिथि दो जनवरी 1970 दर्ज कराया। इन दोनों पासपोर्ट पर देवी प्रसाद के बार विदेश यात्रा भी कर चूका है।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जीयनपुर यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि जांच के दौरान देवी प्रसाद को अजमतगढ़ शंकर तिराहे के पास से शंका के आधार पर पकड़ा गया, तो तलाशी में जेब से दो पासपोर्ट मिला है। तथ्यों को छिपाकर एक ही नाम पर दो पासपोर्ट बनवाना गैर कानूनी है। आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

No comments