Breaking Reports

बकरीद की नमाज के बाद फायरिंग से अफरा-तफरी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

 


आजमगढ़ : गंभीरपुर थाना क्षेत्र में रविवार को बकरीद की नमाज के बाद एक युवक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर दी। गोली की आवाज से मौके पर अफरातफरी मच गई। मस्जिद के बाहर तैनात पुलिसकर्मी दौड़ पड़े और फायरिंग की सूचना उच्चाधिकारी को देते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक गंभीरपुर थाना क्षेत्र के चिवटही गांव स्थित मस्जिद में रविवार सुबह ईद उल अजहा (बकरीद) की नमाज अदा की जा रही थी। इसी समय स्थानीय निवासी गालिब ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग कर दी। गोली चलने से मस्जिद के बाहर अफरातफरी मच गई। गोली चलने की आवाज सुनकर मस्जिद के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों भागकर अंदर आये। पुलिस ने उच्चाधिकारी के निर्देश पर तत्काल गालिब को असलहा समेत हिरासत में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सदर सौम्या सिंह, गंभीरपुर थाना प्रभारी राम प्रसाद बिंद भी घटनास्थल पर पहुंचे। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।

No comments