Breaking Reports

वध के लिए ले जा रहे प्रतिबंधित मवेशी के साथ तीन गिरफ्तार, दो फरार



आजमगढ़ : बरदह थाना की पुलिस ने शनिवार की रात चेकिंग के दौरान वध के लिए ले जा रहे प्रतिबंधित मवेशी के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। दो लोग मौके से फरार हो गए। इनके पास से एक बाइक व नौ हजार दो सौ रुपये भी बरामद हुए।

बरदह थानाध्यक्ष संजय सिंह, उप निरीक्षक भगत सिंह के साथ गोपालपुर में नहर पुलिया के पास चेकिंग कर हरे थे। इस दौरान पांच लोग तीन प्रतिबंधित मवेशी को पकड़कर गले मे रस्सी बांध कर खींचते हुए व पीछे से मारते हुए लेकर जा रहे थे। पुलिस ने घेर कर तीन लोगों को पकड़ लिया। दो मौके से फरार हो गए। पकड़े गए लोगो में इरफान पुत्र नन्हे कंकाली, सोहराब अहमद पुत्र रईश व सब्बू पुत्र छांगुर निवासीगण मोहम्मदपुर थाना गंभीरपुर के निवासी है। इनके पास से एक बाइक व तीनों के पास से कुल नौ हजार दो सौ रुपये बरामद हुए। नसीम व बुद्धन पुत्रगण लड्डन निवासीगण मोहम्मदपुर थाना गंभीरपुर फरार हो गए हैं। पुलिस फरार लोगों की तलाश कर रही है।

No comments